Skip to main content

amazing fact about ISRO

भारतीय स्पेस एजेंसी ” इसरो ” से जुड़ी कुछ  बातें जो आपका सीना 56 इंच का कर देगीं।

1962 में जब भारत सरकार द्वारा भारतीय राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्‍कोस्‍पार) का गठन हुआ तब भारत ने अंतरिक्ष में जाने का निर्णय लिया। कर्णधार, दूरदृष्‍टा डॉ. विक्रम साराभाई के साथ इन्‍कोस्‍पार ने ऊपरी वायुमंडलीय अनुसंधान के लिए तिरुवनंतपुरम में थुंबा भूमध्‍यरेखीय राकेट प्रमोचन केंद्र (टर्ल्‍स) की स्‍थापना की।

इसरो भारत की राष्ट्रीय स्पेस एजेंसी है जिसका उद्देश्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। इसरो की वजह से भारत उन छहः देशों में शामिल है जिसमें सेटलाइट बनाने और उन्हें लांच करने की क्षमता है।

By Anand Banger

1. इसरो की स्थापना डॉक्टर विक्रम साराभाई द्वारा वर्ष 1969 में स्वतंत्रता दिवस के दिन की गई थी। उन्हें भारत के स्पेस प्रोग्राम का जनक कहा जाता है।

2. इसरो का हेड क्वाटर बेंगालूरू में है और देशभर में इसके कुल 13 सेंटर हैं।

3. इसरो में लगभग 17 हज़ार वैज्ञानिक काम करते है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई वैज्ञानिको ने अपना पूरा जीवन इसरो को समर्पित कर दिया और आजीवन विवाह नही करवाया।

4. ISRO का Full Form है – Indian Space Research Organization. हिंदी में इसे ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ कहते है।

5. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का अंतरिक्ष विभाग पहले भारत के परमाणु विभाग के अंर्तगत हुआ करता था, पर अंतरिक्ष विभाग का काम बहुत ज्यादा था और इसलिए वर्ष 1969 में इसे इसरो के नाम से अलग संस्था बना दिया गया।

6. अक्तूबर 2016 तक इसरो 100 से भी ज्यादा देशी और विदेशी सेटलाइट लांच कर चुका है। विदेशी सेटेलाइटस में कई अमेरिका और रूस जैसे बड़े देशों के भी है। विदेशी सेटेलाइट लांच करने से इसरो को 700 करोड़ रूपए से भी ज्यादा की कमाई हुई है।

7. चंद्रयान-1 अभियान के तहत इसरो ने एक मानवरहित यान को रिसर्च के लिए चांद की कक्षा में भेजा था।

8. चंद्रयान 22 अक्तूबर 2008 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया और चांद तक पहुँचने में इसे करीब 5 दिन लगे और चांद की कक्षा में स्थापित होने के लिए इसे 15 दिन का समय लगा।

9. वैज्ञानिकों का मानना था कि चंद्रयान-1 2 साल तक काम करता रहेगा, परंतु दुर्भाग्य 10 महीने बाद ही अगस्त 2009 को चंद्रयान से संपर्क टूटने के बाद ही इस मिशन का अंत हो गया। पर अच्छी बात यह रही कि इन दस महीनो में ही चंद्रयान ने अपना 95% काम पूरा कर लिया था।

10. आपको जानकर खुशी होगी कि चंद्रयान-1 की वजह से ही भारत चांद पर पानी खोज़ने वाला पहला देश बन गया है। चंद्रयान ने चांद पर मौजूद चट्टानों पर पानी होने के पुख्ता सबूत भेजे थे जिसे दुनिया की बाकी अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी माना।

11. मंगलयान मिशन के तहत इसरो ने 5 नवंबर 2013 को मंगल ग्रह की और एक उपग्रह भेजा था जो 298 दिन की यात्रा के बाद 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया।

12. मंगलयान के मंगल पर पहुंचने के साथ ही भारत पहले ही प्रयास में मंगल में पहुँचने वाला पहला देश बन गया। इससे पहले किसी भी देश का पहला मंगल अभियान कामयाब नही हुआ था।

13. भारत मंगल ग्रह पर पहुँचने वाला एशिया का पहला देश भी है क्योंकि इससे पहले चीन और जापान अपने मंगल अभियान में असफल रहे थे।

14. राकेट वो यान होता है जिससे उपग्रहों को छोड़ा जाता है, इसरो के पास दो प्रमुख राकेट हैं- PSLV और GSLV.

15. PSLV छोटे आकार के हलके उपग्रहों को छोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता है। अब तक 70 से ज्यादा उपग्रह PSLV द्वारा छोड़े जा चुके है।

16. PSLV की सहायता से 28 अप्रैल 2008 को एक साथ 10 उपग्रह छोड़े गए थे और 22 जून 2016 को एक साथ 20 उपग्रह इसने पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए।


17. GSLV भारी किस्म के उपग्रहो को पृथ्वी से 36 हज़ार किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थापित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

amazing world funny fact

Something funny fact   1,लगता हे patanjali स्कूल की dress आगयी हे। 2 . कोई अवॉर्ड पड़ा हो तो इस को देदो भाई। 3. हे कोई जो इन ladyes को समजा सके। 4.एक बात तो पक्का हे निल आर्मस्ट्रांग moon पर नही गया।  5.इस की तो पूरी दुनिया दीवानी हे । भाइयो और बहनो

amazing world Facts about Winter

सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य सर्दी का मौसम आ चुका है और दुनिया कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पढ़ने लगी है। और इसीलिए आज हम ले कर आये है सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य। 1. सर्दी के मौसम में सूर्य आम मौसम के मुकाबले थोड़ा सा बड़ा दिखाई पड़ता है। 2. सर्द के मौसम में गिरने वाली बर्फ सफ़ेद नहीं होती है बल्कि वह पारदर्शी होती है। 3. सन् 1998-1999 के सीजन में वाशिंगटन के इलाको में रिकॉर्ड 1,140 इंच बर्फ दर्ज की गई थी। 4. माना जाता है कि सर्दियों का मौसम 1 दिसम्बर से शुरू होता है। 5. ठंड के मौसम में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है। 6. आपको बता दे की 2 जनवरी सन् 2017 को पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होंगी। 7. इस दिन पृथ्वी सूर्य से दूसरे दिन के मुकाबले करीब 3.1 मिलियन मील करीब होंगी। 8. सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले राते ज़्यादा बड़ी होती है। 9. सर्दियों का मौसम,गर्मियों के मौसम के मुकाबले करीब 5 दिन छोटा होता है। 10) सर्दियों के मौसम में पृथ्वी 1 किलोमीटर प्रतिसेकंड ज़्यादा की रफ़्तार से घूमती है। 11. अमेरिका में सर्दी के मौसम में ठंड से होने वाली मौते...

हरी मिर्च खाने के फायदे

आज हम आप को हरी मिर्च के खाने के फायदे बताते हेl By Neeraj Banger 1.खाने में हरी मिर्च शामिल हो जाये तो जायका ही बदल जाता है। दूसरी ओर हरी मिर्च ज्यादा सेवन करें तो स्वास्थ्य बिगड़ने में देरी नहीं लगती है। लाल मिर्च पाउडर की बजाय अगर हरी मिर्च का उपयोग किंचन में सब्जि, दाल, पकवान, व्यंजन तैयार करने में किया जाय तो कई गुना फायदे है। 2.खाने में मिर्च इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। ज्यादा तीखा र्मिचीला खाना सीधे किड़नी, दिल, लीवर, मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डालता है। ज्यादा मिर्च सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 3.हरी मिर्च विटामिन सी, विटामिन बी कम्पलैक्स, आयरन, कैरोटीन कम्पलैक्स, पौटेशियम, लुटैन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट मिनरलस भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। 4.बहुत लोग कहते हैं कि मिर्च खाने से आंखें कमजोर होती है। परन्तु शोध में पाया गया है कि अगर रोज लाल मिर्च पाउडर सेवन की बजाय हरी मिर्च इस्तेमाल किया जाय तो आंखों की कमजोर रोशनी बढ़ाई जा सकती है। जोकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में सक्षम है। हरी मिर्च प्राकृतिक एन्टीआॅक्सीडेन्ट है। हरी मिर्च संक्रामण बायरल रोकने में उ...