Skip to main content

amazing fact February month's

Amazing fact February month's day's

By Anand Banger

Hello friends आप सब ये तो जानते होंगे। की एक साल में 12 माह होते है। और इन मैं हर महीने में 30 या 31 दिन होते हे । पर february में ही 28 या 29 दिन क्यों होते हे।

आज हम आप की ये उलजन भी दूर कर देते हे।


फरवरी में हर चौथे साल 29 दिन होने का वैज्ञानिक कारण यह है कि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा पूरा करने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है और हर साल के यह अतिरिक्त 6 घंटे बचाकर रख दिए जाते हैं। तीन सालों के बाद अगले साल में यह घंटे जोड दिए जाते हैं और इस तरह फरवरी को एक अतिरिक्त दिन मिल जाता है। परंतु हमारा मुद्दा है कि फरवरी 28 दिन का क्यों होता है? क्यों नहीं अन्य कोई महीना 28 दिन का रखा गया? जवाब यह है कि इसमें रोमन लोगों का हाथ है।


हम अभी जिस कैलेंडर का इस्तेमाल करते हैं वह काफी कुछ रोमन लोगों के बहुत पुराने और समझने में मुश्किल कैलेंडर पर आधारित है। हालांकि इस बात के सबूत ढूंढ पाना मुश्किल है परंतु ऐसी कई कहानियां सदियों से प्रचलित हैं जिनके अनुसार रोम के पहले शासक रोमुलुस के समय में ऐसा कैलेंडर था जो मार्च से शुरू होकर दिसंबर पर खत्म होता था। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस समय दिसंबर की समाप्ति और मार्च के पहले के समय को कैसे गिना जाता था परंतु यहां सर्दी के मौसम में कृषि न हो पाने की वजह से इस समय का रोमन लोगों के लिए कोई महत्व नहीं था और इसे कैलेंडर का हिस्सा बनाना उन्होंने जरूरी नहीं समझा।

रोम के दूसरे शासक, नुमा पोम्पिलियुस, ने कैलेंडर को ज्यादा सटीक बनाने का निश्चय किया और इसे चांद के हिसाब से एक वर्ष पूरा करने का सोचा। उस समय प्रत्येक चंद्र वर्ष 354 दिन लंबा होता था। नुमा ने कैलेंडर में दिसंबर के बाद जनवरी और फरवरी के महीने जोड़े ताकि बचे हुए दिनों की गिनती की जा सके। दोनों नए महीनों को 28 दिनों का बनाया गया क्योंकि चंद्र वर्ष के हिसाब से 56 दिन अतिरिक्त थे।

रोम में 28 नंबर को बुरा समझा जाता था और इससे बचने के लिए नुमा ने जनवरी में एक दिन और जोड़कर इसे 29 दिन बना दिया और हर वर्ष को 355 दिनों का। इस बात का कारण कभी ज्ञात नहीं हो पाया कि आखिर क्यों नुमा ने फरवरी में भी एक और दिन नहीं जोड़ा? प्राचीन रोमन काल से ही फरवरी महीने को बदनसीबी वाला महीना समझा जाता था क्योंकि यह 28 दिन लंबा था।

फरवरी को अशुभ महीना समझे जाने के पीछे एक और कारण यह भी है कि इस महीने में ही रोम में मृत आत्माओं की शांति और पवित्रता कार्य किए जाते थे। यहां तक कि पुरानी सेबाइन जनजाति की भाषा में फेब्रुअरे का मतलब पवित्र करना होता है।


इतने बदलावों के बावजूद कैलेंडर में आने वाली मुश्किलें खत्म नहीं हुई और यह मौसम के बदलावों के हिसाब से नही बन सका क्योंकि नुमा ने इसे चंद्रमा के हिसाब से बनाया था जबकि मौसम में बदलाव पृथ्वी द्वारा सुर्य परिक्रमा से होते हैं। इस समस्या से निजाद पाने के लिए 23 फरवरी के बाद 27 दिनों का एक और महीना जोड़ा गया अगले दो सालों में। परंतु पोंटिफ जिसे कैलेंडर में सुधार सुनिश्चित करने का भार सोंपा गया था, उसने अतिरिक्त महिनों को कैलेंडर में सही समय पर नही जोड़ा और इस प्रकार समस्या का कोई उपाय नहीं मिल सका।

रोम के विश्व प्रसिध शासक जुलियस सीजर ने 45 BC में एक विद्वान को नियुक्त कर कैलेंडर को चंद्रमा के अनुसार न रखते हुए सूर्य के हिसाब से रखने का आदेश दिया जैसा कि मिस्त्र के कैलेंडर में किया जाता था। जुलियस सीजर ने हर वर्ष में 10 दिन जोड़ दिए और हर चौथे वर्ष में एक और दिन। अब हर वर्ष 365 दिन और 6 घंटे लंबा था।

एक प्रचलित कहानी के अनुसार जुलियस सीजर ने हर वर्ष फरवरी में एक दिन जोड़कर इसे 29 दिनों का बना दिया था परंतु जब वहां की संसद में फरवरी का नाम बदलकर सेक्सटिलिस किया गया तो फरवरी में से यह एक दिन कम कर दिया गया और यह दिन अगस्त में जोड़ दिया गया। परंतु इस कहानी को बिल्कुल गलत समझा जाता है और इस बात के कोई प्रमाण उपल्ब्ध नहीं हैं कि जुलियस सीजर ने कभी फरवरी में एक अतिरिक्त दिन जोड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

amazing world funny fact

Something funny fact   1,लगता हे patanjali स्कूल की dress आगयी हे। 2 . कोई अवॉर्ड पड़ा हो तो इस को देदो भाई। 3. हे कोई जो इन ladyes को समजा सके। 4.एक बात तो पक्का हे निल आर्मस्ट्रांग moon पर नही गया।  5.इस की तो पूरी दुनिया दीवानी हे । भाइयो और बहनो

amazing world Facts about Winter

सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य सर्दी का मौसम आ चुका है और दुनिया कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पढ़ने लगी है। और इसीलिए आज हम ले कर आये है सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य। 1. सर्दी के मौसम में सूर्य आम मौसम के मुकाबले थोड़ा सा बड़ा दिखाई पड़ता है। 2. सर्द के मौसम में गिरने वाली बर्फ सफ़ेद नहीं होती है बल्कि वह पारदर्शी होती है। 3. सन् 1998-1999 के सीजन में वाशिंगटन के इलाको में रिकॉर्ड 1,140 इंच बर्फ दर्ज की गई थी। 4. माना जाता है कि सर्दियों का मौसम 1 दिसम्बर से शुरू होता है। 5. ठंड के मौसम में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है। 6. आपको बता दे की 2 जनवरी सन् 2017 को पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होंगी। 7. इस दिन पृथ्वी सूर्य से दूसरे दिन के मुकाबले करीब 3.1 मिलियन मील करीब होंगी। 8. सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले राते ज़्यादा बड़ी होती है। 9. सर्दियों का मौसम,गर्मियों के मौसम के मुकाबले करीब 5 दिन छोटा होता है। 10) सर्दियों के मौसम में पृथ्वी 1 किलोमीटर प्रतिसेकंड ज़्यादा की रफ़्तार से घूमती है। 11. अमेरिका में सर्दी के मौसम में ठंड से होने वाली मौते...

हरी मिर्च खाने के फायदे

आज हम आप को हरी मिर्च के खाने के फायदे बताते हेl By Neeraj Banger 1.खाने में हरी मिर्च शामिल हो जाये तो जायका ही बदल जाता है। दूसरी ओर हरी मिर्च ज्यादा सेवन करें तो स्वास्थ्य बिगड़ने में देरी नहीं लगती है। लाल मिर्च पाउडर की बजाय अगर हरी मिर्च का उपयोग किंचन में सब्जि, दाल, पकवान, व्यंजन तैयार करने में किया जाय तो कई गुना फायदे है। 2.खाने में मिर्च इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। ज्यादा तीखा र्मिचीला खाना सीधे किड़नी, दिल, लीवर, मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डालता है। ज्यादा मिर्च सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 3.हरी मिर्च विटामिन सी, विटामिन बी कम्पलैक्स, आयरन, कैरोटीन कम्पलैक्स, पौटेशियम, लुटैन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट मिनरलस भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। 4.बहुत लोग कहते हैं कि मिर्च खाने से आंखें कमजोर होती है। परन्तु शोध में पाया गया है कि अगर रोज लाल मिर्च पाउडर सेवन की बजाय हरी मिर्च इस्तेमाल किया जाय तो आंखों की कमजोर रोशनी बढ़ाई जा सकती है। जोकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में सक्षम है। हरी मिर्च प्राकृतिक एन्टीआॅक्सीडेन्ट है। हरी मिर्च संक्रामण बायरल रोकने में उ...