Skip to main content

amazing fact about Elephant

Facts of Elephants

Amazing fact of Elephants

By Anand Banger


बचपन में हम सब ने हाथियोँ को देखा होगा सुना होगा। जाहीर सी बात है। अब भी देखते हे और उन के बारे में सुनतें भी हे। कुछ बातें हे जो आप आज तक नही जानते होंगे। आज हम आप को हाथियों की कुछ अजीबो गरीब बातो से रुबरु करवाते हे ।

1. अगर आपका सामना कभी जंगल में हाथी से हो जाए और बचाव की कोई उम्मीद न रहें तो आपको हाथी से बचने के लिए पेड़ पर नही चढ़ना चाहिए और ना ही किसी चीज के पीछे छिपना चाहिए क्योकिं हाथी के सूंड मे इतनी ताकत होती है कि वह एक झटके में पेड़ को उखाड़कर फेंक सकता है। सबसे आसान तरीका है कि आपको ज्यादा से ज्यादा शोर करना चाहिए. और जोर-जोर से चिल्लाना चाहिए इससे आपके बचने की उम्मीद कहीं ज्यादा है।

2. आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्योंकि वहां गर्मी ज्यादा पड़ती है।

 3. रेलवे की शुरुआत में ट्रेन के डिब्बे को धकेलने, उठाने व माल ढ़ोने के लिए क्रेन की जगह हाथी का इस्तेमाल किया जाता था। ये बात 1963 की है, जब बड़ौदा में ट्रेन को खींचने से लेकर माल ढ़ोने तक हाथियों का इस्तेमाल किया गया था।

4. एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दुरी से सूंघ सकता है. लेकिन आपको बता दे कि हाथी हर मिनट में केवल 2 से 3 बार सांस लेते व छोड़ते हैं।

5. हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नही सकता और जिसके चार घुटने होते है.

6.  शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है, लेकिन वह गेंडे और हाथी से कभी भी लड़ना नहीं चाहता।

7.  हर हाथी की गरज़ भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है. हाल के अध्ययनों से पता चला है कि हाथी जिस आवाज को सुनते हैं, उसकी नक़ल कर सकते हैं।

8. हाथी कभी भी आपस में नही लड़ते. अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज़ कर शौक मनाता है.

9. हाथियों में यौवन अवस्था आमतौर पर 13 या 14 साल की आयु में आ जाती है. हाथी एक मात्र ऐसा जानवर है, जिसको यौन क्रिया के लिये उत्तेजित करने के लिये प्रकृति ने अलग से ग्लैंड दिया है, जिसे “टेंपोरल ग्लैंड” कहते हैं, जो कान और आंख के बीच में शरीर के अंदर होता है। वहीं से हाथी अपनी यौन इच्छाओं को नियंत्रित एवं प्रदर्शित करता है। उत्तेजित अवस्था में हाथी के  कान के बीच एक छिद्र में से तरल पदार्थ रिसने लगता है।

10. उत्तेजित अवस्था में हाथी का लिंग करीब 1 मीटर लंबा होता है और अंग्रेजी के अक्षर एस के आकार का हो जाता है।

11. हाथी साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं.

12. हाथी अपनी सूँड से एक फर्स पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं.

 13. मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है. इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है. 1 प्रतिशत मामलों में जुडवाँ बच्चे जन्म लेते हैं. नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है.

14. हाथी के शरीर का सबसे मुलायम हिस्सा उनके कान के पीछे होता है जिन्हें “Knule” कहते हैं. हाथियों को संभालने वाले महंत अपने पैरों का उपयोग करके knule के जरिए हाथियों को निर्देश देते हैं.

15. हाथी की आंखों की रौशनी बहुत कम होती है। खास बात यह है कि तेज़ रौशनी में उन्हें कम दिखाई देता है और कम रौशनी में ज्यादा। हाथी की आंख की पुतलियां बहुत जल्दी सूख जाती हैं, जिस वजह से वो अपनी आंख की पुतलियां हिला नहीं पाता है। पुतलियां आसानी से हिल सकें, इसके लिये उन्हें नम रखना जरूरी होता है, यही कारण है कि हाथी की आंख में एक तरल पदार्थ की सप्लाई होती रहती है, जो ज्यादा होने पर आंख से बाहर निकल आता है, जिसे हम आंसू समझ बैठते हैं।

16. जवान अफ्रीकन हाथी की लंम्बाई 13 फीट तक बढ़ जाती है और भारतीय हाथियों की 10 फीट.

17. अफ्रीकन हाथी का वजन लगभग 6,160 किलोग्राम तक होता है और भारतीय हाथियों का 5000 किलोग्राम तक.

18. हाथियों का जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है.

19. हाथी की आंखों की रौशनी कम होती है, लिहाजा वो अपनी सूँड का इस्तेमाल उसी प्रकार करता है, जिस तरह एक नेत्रहीन व्यक्ति लकड़ी का। हाथी चलते वक्त सूँड से नीचे की ओर फूंकता है, और हवा जमीन से टकरा कर वापस आती है, उससे उसे आगे की राह का अंदाजा हो जाता है।

20. हाथी एक बार में अपनी सूँड में करीब 8 से 9 लीटर तक पानी भर सकता है। वो सूँड से 350 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

21. हाथी आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं. इतना विशाल शरीर होने के बावजूद हाथी दिन भर में करीब 10 से 20 किलोमीटर चलते हैं और सोते सिर्फ 3 से 4 घंटे। खास बात यह है कि हाथी लेट कर नही ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं

22. जानवरों में हाथियों का दिमाग सबसे बड़ा होता है और हाथी लंम्बे समय तक पानी में तैर सकते हैं.

23. हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं. ये लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं. खास बात यह है कि वो उसका सिर्फ 35 फीसदी ही पचा पाता है, बाकी मल के रूप में बाहर निकल जाता है।

24. नर हाथी 12 से 15 साल की आयु के बीच झुंड़ छोड़ देते हैं.

25. हाथी का बच्चा अक्सर आराम के लिए अपनी सूँड चुसता है.

26.  हाथी भी मनुष्यों की तरह Right या Left Handed होते हैं.

27.हाथी के दाँत उसके जीवन काल के दौरान बढ़ते रहते हैं. अफ्रिकी हाथी के 4 दाँत होते है।

28. हाथी अपने पैरों का उपयोग सुनने के लिए भी करते हैं. जब हाथी चलते हैं तो जमीन में एक विशेष प्रकार का कंपन पैदा होता है. इस कंपन से हाथी दुसरे हाथियों के बारे में जान लेते हैं.

29. “चींटी” हाथी की सूँड में घुस जाये, तो वो मरने की कगार तक पहुंच सकता है, इसीलिये हाथी फूंक-फूंक कर कदम बढ़ाता है।

30. अगर हाथी को चींटी, मच्छर या मक्खी काट भर ले, तो उसे घाव हो सकता है, वैसे तो एक हाथी की चमड़ी लगभग एक इंच तक मोटी होती हैं. लेकिन इसकी त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। यही कारण है कि हाथी अपनी त्वचा को सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाने के लिये मिट्टी में लोटता है।

Comments

Popular posts from this blog

amazing world funny fact

Something funny fact   1,लगता हे patanjali स्कूल की dress आगयी हे। 2 . कोई अवॉर्ड पड़ा हो तो इस को देदो भाई। 3. हे कोई जो इन ladyes को समजा सके। 4.एक बात तो पक्का हे निल आर्मस्ट्रांग moon पर नही गया।  5.इस की तो पूरी दुनिया दीवानी हे । भाइयो और बहनो

amazing world Facts about Winter

सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य सर्दी का मौसम आ चुका है और दुनिया कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पढ़ने लगी है। और इसीलिए आज हम ले कर आये है सर्दी के मौसम से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य। 1. सर्दी के मौसम में सूर्य आम मौसम के मुकाबले थोड़ा सा बड़ा दिखाई पड़ता है। 2. सर्द के मौसम में गिरने वाली बर्फ सफ़ेद नहीं होती है बल्कि वह पारदर्शी होती है। 3. सन् 1998-1999 के सीजन में वाशिंगटन के इलाको में रिकॉर्ड 1,140 इंच बर्फ दर्ज की गई थी। 4. माना जाता है कि सर्दियों का मौसम 1 दिसम्बर से शुरू होता है। 5. ठंड के मौसम में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होती है। 6. आपको बता दे की 2 जनवरी सन् 2017 को पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होंगी। 7. इस दिन पृथ्वी सूर्य से दूसरे दिन के मुकाबले करीब 3.1 मिलियन मील करीब होंगी। 8. सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मुकाबले राते ज़्यादा बड़ी होती है। 9. सर्दियों का मौसम,गर्मियों के मौसम के मुकाबले करीब 5 दिन छोटा होता है। 10) सर्दियों के मौसम में पृथ्वी 1 किलोमीटर प्रतिसेकंड ज़्यादा की रफ़्तार से घूमती है। 11. अमेरिका में सर्दी के मौसम में ठंड से होने वाली मौते...

हरी मिर्च खाने के फायदे

आज हम आप को हरी मिर्च के खाने के फायदे बताते हेl By Neeraj Banger 1.खाने में हरी मिर्च शामिल हो जाये तो जायका ही बदल जाता है। दूसरी ओर हरी मिर्च ज्यादा सेवन करें तो स्वास्थ्य बिगड़ने में देरी नहीं लगती है। लाल मिर्च पाउडर की बजाय अगर हरी मिर्च का उपयोग किंचन में सब्जि, दाल, पकवान, व्यंजन तैयार करने में किया जाय तो कई गुना फायदे है। 2.खाने में मिर्च इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें। ज्यादा तीखा र्मिचीला खाना सीधे किड़नी, दिल, लीवर, मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव डालता है। ज्यादा मिर्च सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 3.हरी मिर्च विटामिन सी, विटामिन बी कम्पलैक्स, आयरन, कैरोटीन कम्पलैक्स, पौटेशियम, लुटैन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट मिनरलस भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। 4.बहुत लोग कहते हैं कि मिर्च खाने से आंखें कमजोर होती है। परन्तु शोध में पाया गया है कि अगर रोज लाल मिर्च पाउडर सेवन की बजाय हरी मिर्च इस्तेमाल किया जाय तो आंखों की कमजोर रोशनी बढ़ाई जा सकती है। जोकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में सक्षम है। हरी मिर्च प्राकृतिक एन्टीआॅक्सीडेन्ट है। हरी मिर्च संक्रामण बायरल रोकने में उ...